पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर मोगा रैली में किया वादा निभाएंगे ग्रह मंत्री अमित शाह: खन्ना

Join Us

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जो कहना वो करके दिखाना भाजपा का काम करने का अंदाज़ है। उन्हने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो मोगा रैली में पंजाब में नशों को समाप्त करने का जो वादा पंजाब की जनता से किया था वह वादा पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहले चरण में ही निभाना शुरू कर दिया जायेगा।
खन्ना ने कहा कि खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब के हालात बढ़ से बदतर होते जा रहे हैं । उन्होंने बताया की पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पंजाबवासियों की सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहाँ जनता ही भविष्य निर्माता है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता पर काबिज होने के लिए पंजाब की जनता के साथ झूठे वादे किये और जनता की वोट की ताकत से मिले सत्ता के 5 वर्ष अपने निजी स्वार्थों की पूर्ती के लिए बर्बाद कर दिए।
खन्ना ने कहा कि पंजाब का भविष्य अब जनता जनार्दन के हाथों में है। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि पंजाब में मजबूत कानून व्यवस्था, अमन शांति स्थापित करने और विकास की लहर चलाने के लिए पंजाब में भाजपा को लाएं ताकि पंजाब में भी डबल इंजन सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास करवा सके और पंजाब में कानून व्यवस्था और अमन शान्ति की बहाली हो सके।

Previous article1.85 लाख के बिजली बिल और अधिकारियों की प्रताडऩा से हार गया पान विक्रेता, सुसाइड नोट लिखकर दी जान
Next articleडिवाइडर फांदकर आपस में भिड़े दो ट्रक, आग का गोला बनी गाडिय़ों में जिंदा जल गए दोनों ड्राइवर