मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह कूदे यात्री, पातालकोट ट्रेन से कटकर 4 की मौत

Join Us

मुरैना(आरएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से यात्रियों में भगदड़ मच गई थी. जिसके बाद यात्री ट्रेन से दूसरे ट्रैक पर कूद गए और वहीं सामने आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. घटना में 4 लोगों की मौत हुई है.
जानकारी के मुताबिक खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली, जिसके बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई. इस दौरान ट्रेन से उतरने के लिए यात्रियों ने चेन पुलिंग की और पटरियों पर कूदे. जहां दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रही फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में 4 यात्री आ गए. घटना में तीन महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है. यह घटनाक्रम में हेतमपुर और धौलपुर रेलवे स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ।
यह हादसा इतना तेज था कि चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है. एक महिला यात्री ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की जानकारी फैल गई और किसी ने चेन पुलिंग कर दी. जिसके बाद घबराए लोग तुरंत ट्रेन से उतरने की कोशिश कर लगे.
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत रेलवे के अधिकारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे. जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया. बाकी आरपीएफ और जीआरपी घटनास्थल पर बाकी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी ले रही है. मामले में रेलवे प्रशासन ने बताया कि जांच जारी है.

Previous articleराम चरण की पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज, 200 करोड़ से इंचभर रह गई दूर, 9 दिनों में 56 फीसदी वसूला बजट
Next articleअमेरिकी हमले में भारतीयों की मौत पर देशभर में गुस्सा, अमेरिकी मंत्री रुबियो ने नहीं मांगी माफी