भारत भाग्य विधाता की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की इमरजेंसी-तेजस को भी नहीं दे पाई मात

Join Us

फिल्ममेकर मनोज तापडिय़ा की फिल्म भारत भाग्य विधाता में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आ रही हैं. ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसे बॉक्स ऑफिस पर कई दूसरी नई फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली है. दरअसल 12 जून को ही दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा और मनोज बाजपेयी की गवर्नर भी रिलीज़ हुई है. वहीं भारत भाग्य विधाता को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं बावजूद इसके ये फिल्म ओपनिंग डे पर दर्शकों को खींचने में संघर्ष करती दिखी.
इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर इसकी धीमी शुरुआत हुई है. वहीं, अब सबकी नजऱें इस बात पर हैं कि क्या पॉजिटिव वर्ड ऑफ़ माउथ इसे वीकेंड पर रफ़्तार पकडऩे में मदद कर पाएगा या नहीं. इन सबके बीच चलिए यहां जान लेते हैं कि भारत भाग्य विधाता ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
कंगना रनौत की पिछले कई सालों से कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई है. भारत भाग्य विधाता भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ही दिखी. फिल्म की कमाई की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, भारत भाग्य विधाता ने भारत में 2181 शो से 1 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है. दिन भर फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11त्न रही है. ये आंकड़े कम हैं। वीकेंड आने वाला है, ऐसे में देखना होगा कि क्या फिल्म की कमाई में तेज़ी आती है या नहीं.
कंगना की पिछली रिलीज फिल्मों से तुलना करें तो भारत भाग्य विधाता ने ओपनिंग डे पर सबसे कम कलेक्शन किया है. उनकी पिछले साल आई इमरजेंसी (2025) ने पहले दिन 2.50 करोड़ कमाए थे. वहीं उससे पहले आई फिल्म तेजस (2023) ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ कमाए थे. भारत भाग्य विधाता की ओपनिंग शशि किरण टिक्का की 26/11 पर बनी फिल्म मेजर (2022) से भी काफी पीछे रही, जिसमें अदिवि शेष ने काम किया था और जिसने 7 करोड़ से ओपनिंग की थी.
वहीं मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी की नई फि़ल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर ने रिलीज़ होते ही लोगों का ध्यान खींचा है. यह फि़ल्म 1990 के दशक की शुरुआत में भारत में आए आर्थिक संकट बेस्ड है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे उस समय सेंट्रल बैंक के प्रमुख (गवर्नर) ने देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए बड़े फ़ैसले लिए थे. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है.
वहीं फिल्म को ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 90 लाख रुपये की कमाई की है.

Previous articleविक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3डी का चला जादू, तगड़ी ली ओपनिंग, पहले दिन छापे धुआंधार नोट
Next articleराम चरण की पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज, 200 करोड़ से इंचभर रह गई दूर, 9 दिनों में 56 फीसदी वसूला बजट