विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3डी का चला जादू, तगड़ी ली ओपनिंग, पहले दिन छापे धुआंधार नोट

Join Us

अगर कहानी में दम नहीं है तो हॉरर फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल होता है, खासकर तब जब वे कई बड़ी फि़ल्मों के साथ रिलीज होती हैं. हालांकि विक्रम भट्ट की नई रिलीज हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ़ द पास्ट को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. कंगना रनौत और मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गज सितारों की फिल्मों से क्लैश के बावजूद इसने ओपनिंग डे पर ठीक कमाई कर ली है. चलिए यहां इसके पहले दिन का कलेक्शन जानते हैं.
12 जून को रिलीज़ हुई हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ़ द पास्ट में महाअक्षय चक्रवर्ती (मिमोह चक्रवर्ती), चेतना पांडे और हेमंत पांडे ने लीड रोल प्ले किया है. ये फि़ल्म एक ऐसे वीकेंड पर रिलीज़ हुई जिसमें कड़ी टक्कर थी. दरअस 12 जून को ही सिनेमाघरों में शरवरी और दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा और कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता से मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ रिलीज हुई है. वहीं एक हफ्ते पुरानी ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं. दिलचस्प बात ये है कि इतनी फिल्मों की भीड़ के बीच भी हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ़ द पास्ट रिलीज के पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. इसी के साथ इस हॉरर-थ्रिलर फि़ल्म ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से बेहतर कमाई की है.
ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के मुताबिक इस फि़ल्म ने देश भर में 2,907 शो से 2.50 करोड़ (नेट) की कमाई की है. इसके कलेक्शन का ज़्यादातर हिस्सा हिंदी वर्जन से आया है. जिसने 2,842 शो से .2.45 करोड़ कमाए. वहीं, तेलुगु-डब्ड वर्जन ने 65 शो से लगभग 5 लाख की कमाई की. इस तरह, फि़ल्म का पहले दिन का अनुमानित ग्रॉस कलेक्शन (भारत में) 2.95 करोड़ रहा है.
हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट, विक्रम भट्ट की 2011 की फि़ल्म हॉन्टेड 3डी का सीक्वल है. हॉन्टेड 3डी अपने समय की सबसे सफल हॉरर फि़ल्मों में से एक थी और आज भी फि़ल्ममेकर की हॉरर फि़ल्मों की लिस्ट में एक अहम फि़ल्म मानी जाती है. हालांकि प्रोड्यूसर्स ने फि़ल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को लगभग 15 करोड़ के बजट में बनाया गया है.

Previous articleअल्फा का नया पोस्टर हुआ जारी, आलिया भट्ट संग नजर आए शरवरी-बॉबी और अनिल कपूर
Next articleभारत भाग्य विधाता की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की इमरजेंसी-तेजस को भी नहीं दे पाई मात