उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मुंबई की तलाकशुदा नर्स सना (35) की प्रेमी फैसल (20) ने हत्या कर दी। दोनों लिव इन में रहते थे। सना शादी का दबाव बना रही थी। फैसल ने गला घोंटकर शव गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर बिजनौर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मुर्गा काटने का काम करता था फैसल
आरोपी फैसल मुंबई में मुर्गा काटने का काम करता था। बाद में उसने यह काम अपने पिता और भाई के हिस्से में छोड़ दिया। अब काफी दिनों से सैलून पर काम करता था। इसी बीच उसके प्रेम संबंध सना से हो गए। सना अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर थी। उसने फैसल के साथ शादी रचाने की उम्मीद में पति से तलाक तक ले लिया था लेकिन समय के साथ फैसल के इरादे बदलने लगे। फैसल ने शादी करने से इनकार कर दिया जबकि सना अपने फैसले पर अडिग थी।बिजनौर ,14 जून ,(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मुंबई की तलाकशुदा नर्स सना (35) की प्रेमी फैसल (20) ने हत्या कर दी। दोनों लिव इन में रहते थे। सना शादी का दबाव बना रही थी। फैसल ने गला घोंटकर शव गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर बिजनौर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मुर्गा काटने का काम करता था फैसल
आरोपी फैसल मुंबई में मुर्गा काटने का काम करता था। बाद में उसने यह काम अपने पिता और भाई के हिस्से में छोड़ दिया। अब काफी दिनों से सैलून पर काम करता था। इसी बीच उसके प्रेम संबंध सना से हो गए। सना अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर थी। उसने फैसल के साथ शादी रचाने की उम्मीद में पति से तलाक तक ले लिया था लेकिन समय के साथ फैसल के इरादे बदलने लगे। फैसल ने शादी करने से इनकार कर दिया जबकि सना अपने फैसले पर अडिग थी।








