होर्मुज में भारतीयों की मौत पर भडक़े राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला, कहा- स् के सामने ‘न हिम्मत है न ताकत’, सिर्फ चुप्पी है

Join Us

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों के मारे जाने की घटना पर सरकार के शिथिल रवैये को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे तो प्रधानमंत्री को बोलना जरूरी होता है, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोले. राहुल गांधी ने कहा कि एक कमजोर प्रधानमंत्री अपने नागरिकों की रक्षा करने में विफल रहा है.
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस घटना पर न तो अमेरिका ने अफसोस जताया और न ही माफी मांगी है अभी तक. पीएम मोदी पर समझौतावादी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने जोरदार हमला बोला है.
ओमान के तट पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अमेरिका के रवैये पर सवाल उठाए हैं.
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के सामने आवश्यक मजबूती के साथ भारतीय नागरिकों की जान का मुद्दा उठाने में असमर्थ रही है. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि एक स्वतंत्र और स्वाभिमानी देश इस तरह की भाषा कभी स्वीकार नहीं करेगा.

Previous articleदिल्ली के गोविंदपुरी की बिल्डिंग में साजिश के तहत लगाई गई थी आग, साजिशकर्ता गिरफ्तार
Next articleप्यार, धोखा और मर्डर: बिजनौर में तलाकशुदा नर्स की गला घोंटकर हत्या, शादी की जिद बनी मौत की वजह