पेद्दी बॉक्स ऑफिस: वल्र्डवाइड 400 करोड़ की ओर बढ़ रही राम चरण की फिल्म

Join Us

राम चरण स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी ने अपनी रिलीज के आठ दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म धीरे-धीरे ही सही पर अच्छा बिजनेस कर रही है. फिल्म पहले ही 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. पेद्दी ओवरसीज में भी अपना दबदबा कायम करने में लगी है. बुची बाबू सना और राम चरण की फिल्म ने 8 दिनों में कितना कलेक्शन किया है.
फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की मानें तो पेद्दी ने 8वें दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि फिल्म ने सातवें दिन 7.55 करोड़ रुपये कमाए थे. 8वें दिन पेद्दी ने तेलुगु में 0.31 करोड़ रुपये, तमिल में 0.12 करोड़ रुपये और हिंदी में 1.10 करोड़ रुपये कमाए. इससे पेद्दी का नेट घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 193.55 करोड़ रुपये और ग्रॉस 229.95 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, खबर लिखने जाने तक फिल्म ने नौवें दिन 1.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बता दें, मेकर्स ने फिल्म पेद्दी की ऑफिशियल कमाई का आंकड़ा शेयर कर दिया है, जिसमें फिल्म ने 7 दिनों में वर्ल्डावाइड 345 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
आरआरआर (1200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई) के बाद पेद्दी राम चरण की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. आईएमडीबी के अनुसार, आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 1291.2 करोड़ रुपये की कमाई की है. रंगस्थलम (220.8 करोड़ रुपये), गेम चेंजर (215.8 करोड़ रुपये), मगधीरा (146.8 करोड़ रुपये) कमाए हैं. आरआरआर (2022) के चार साल बाद राम चरण की किसी फिल्म की 300 करोड़ी क्लब में एंट्री हुई है. बता दें, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म में राम चरण अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कई स्पोर्ट्स खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है.

Previous articleधमाल 4 की रिलीज तारीख का ऐलान, इस बार खजाने की तलाश में मचेगी धमाचौकड़ी
Next articleसीजेरियन डिलीवरी