धमाल 4 की रिलीज तारीख का ऐलान, इस बार खजाने की तलाश में मचेगी धमाचौकड़ी

Join Us

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म धमाल 4 का इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म के पोस्टर ने पहले माहौल तैयार कर दिया था। अब रिलीज तारीख ने आकर तहलका मचा दिया है। कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर यह फिल्म अगले महीने दर्शकों के बीच आने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है, जो इस फ्रैंचाइजी की पिछली तीनों किस्तों के निर्देशक भी रहे हैं। नए किरदारों में रवि किशन और संजीदा शेख शामिल हैं।
निर्माताओं ने धमाल 4 का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, साल का सबसे रोमांचक और अनोखा खजाना ढूंढने का खेल 10 जुलाई से शुरू हो रहा है। पहले फिल्म को 17 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह एक हफ्ते पहले दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने और गुदगुदाने का वादा करती है। अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे।
धमाल 4 की कहानी अराजकता, पागलपन और एक बड़े खजाने की खोज के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस बार पूरी पलटन ट्रेजर ऑफ लाइफ (जीवन का खजाना) नाम के एक रहस्यमयी गुप्त खजाने को ढूंढने के लिए मिशन पर निकलेगी, लेकिन अजीबोगरीब परिस्थितियां हंसी और पागलपन में बदल जाएंगी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। इसे 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Previous articleनौकरी से बर्खास्तगी सबसे बड़ी सजा, परिवार भी हो जाता है बर्बाद: सुप्रीम कोर्ट
Next articleपेद्दी बॉक्स ऑफिस: वल्र्डवाइड 400 करोड़ की ओर बढ़ रही राम चरण की फिल्म