मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भ्रमण से संबंधित सभी तैयारीयां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
नर्मदापुरम/ भारत की राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रोपति मुर्मू 18 जून को बैतूल जिले के भ्रमण पर रहेंगी। माननीय राष्ट्रपति 18 जून को बैतूल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने राष्ट्रपति के भ्रमण से संबंधित सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री जैन ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिए की राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रोटोकॉल व्यवस्था का अक्षरश; पालन किया जाए। हेलीपैड, कारर्केट, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी प्राथमिकता से कर ली जाए। बैतूल में हैलीपेड निर्माण का कार्य प्रारंभ करते हुए राष्ट्रपति के कार्यक्रम की संपूर्ण फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रपति के स्टाफ एवं अन्य सुरक्षा अधिकारियों के ठहरने के लिए सुविधाजनक कक्ष अभी से आरक्षित कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के भ्रमण से पूर्व साफ सफाई एवं पेयजल व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएं। उन्होंने मेडिकल व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहां की चिकित्सा व्यवस्था के तहत विशेषज्ञ चिकित्सक पूरे समय तैनात रहेंगे, उन्होंने फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए की भ्रमण से संबंधित सभी प्रचार प्रचार सकारात्मक रूप से किये जाए। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ, डीआईजी श्री वीरेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास श्री नवल मीणा, उपायुक्त विकास श्री डी एन पटेल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।








