पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास बम बरसाए, 11 बच्चों समेत 13 की मौत

Join Us

अफगानिस्तान की तालिबान प्रशासन ने बुधवार को पाकिस्तान की सेना पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने और 3 प्रांतों पर बमबारी करने का आरोप लगाया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में बमबारी की है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है। हमलों में जान गंवाने वाले 11 बच्चों के साथ बुजुर्ग और महिलाएं बताई जा रही हैं। हमले में 15 से अधिक लोग घायल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खोस्त प्रांत में सबसे अधिक लोग मारे गए हैं। यहां स्पेरा जिले में एक घर पर हमला हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हैं। पड़ोसी प्रांत पक्तिका में, एक निवासी ने बताया कि तडक़े हुई बमबारी में 3 लोगों की मौत हुई है। हमले के समय सभी सो रहे थे। पाकिस्तानी सेना ने अभी तक हमलों को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन के बीच इस साल की शुरूआत में संघर्ष शुरू हुआ था, जिसे फरवरी के अंत में रोक दिया गया था। बुधवार को हुआ हमला पिछले कई हफ्तों का सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। पिछले महीने प्रकाशित संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में पाया गया कि इस साल के पहले 3 महीनों के संघर्ष में कम से कम 372 अफगान नागरिक मारे गए और 397 अन्य घायल हुए हैं।

Previous articleआर पारी इलेवन बनी विजेता, एक लाख एक हजार और ट्रॉफी की अपने नाम किया
Next articleअमेरिकी हमले के बाद भारतीय चालक दल ने लगाई थी आपातकालीन गुहार, तुरंत पहुंची थी मदद