खान सर ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की, सुनवाई की तारीख तय; दोनों गार्ड के मामले में फैसला सुरक्षित

Join Us

पटना,(आरएनएस)। खान ग्लोबल स्टडीज में हुई फायरिंग और बवाल के मामले में सोमवार को महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आ सकता है। संस्थान के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका आज पटना सिविल कोर्ट में दाखिल की गई है। इसपर मंगलवार को सुनवाई होगी। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार उनके दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी सुनवाई कर आदेश सुरक्षित रख लिया गया है। बताया जाता है कि ज्ञान बिंदु के वकील ने इरादतन गोली चलाने की बात कहते हुए जमानत का विरोध किया है। खान सर के अधिवक्ता ने शनिवार को अग्रिम जमानत के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी।
दूसरी ओर, चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक खान सर तक नहीं पहुंच सकी है। उनके ठिकाने को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।
00

 

Previous articleनीट पुनर्परीक्षा के लिए भारतीय वायुसेना 18 जगहों से ले जाएगी प्रश्न पत्र
Next articleसात-सूत्री अपील