चित्रांश मासिक परिवार बैठक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न

Join Us

भोपाल (निप्र)। नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन में रविवार को चित्रांश मासिक परिवार बैठक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के लगभग 300 से अधिक गणमान्य उपस्थित रहे। समारोह में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, युवा प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग रहे। विशिष्ट अतिथियों में दैनिक क्षितिज किरण समूह के संपादक के.के.सक्सेना, सुनील श्रीवास्तव एवं अजय नीलू श्रीवास्तव शामिल रहें। समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। श्री सारंग ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही एक पेड़ माँ के नाम लगाने हेतु आहवान किया और एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस अवसर पर दैनिक क्षितिज किरण समूह के संपादक के.के. सक्सेना एवं दैनिक क्षितिज किरण सीहोर की ब्यूरो चीफ श्रीमती भावना सक्सेना की वैवाहिक वर्षगांठ भी समारोह के दौरान उत्साहपूर्वक मनाई गई। उपस्थित कायस्थ परिवारों ने दंपति को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा प्रतिभाओं के सम्मान का संदेश देखने को मिला।

Previous articleविश्वंभर की रिलीज डेट को लेकर उत्साह…10 जुलाई को रिलीज़ करने की योजना
Next articleनशामुक्त सद्भावना जनजागरण पदयात्रा निकाली गई