अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए; पूछताछ जारी

Join Us

अहमदाबाद (आरएनएस)। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान 131 लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है, जबकि करीब 160 अन्य संदिग्धों से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने देर रात संयुक्त अभियान चलाकर चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, शहरभर में दस्तावेज सत्यापन और प्रवर्तन अभियान जारी है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों की पहचान, नागरिकता और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
Next articleनौतपा में नहीं पड़ी तपिश, पूरे 9 दिन बरसे बादल, 36 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट