800 रुपये में बिक रहा लेबर रूम का वीडियो, अस्पताल में वायरल फुटेज ने मचाई सनसनी

Join Us

राजकोट (आरएनएस)। गुजरात से महिलाओं की प्राइवेसी (निजता) से खिलवाड़ का एक बेहद घिनौना और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पतालों के लेबर रूम में लगे सीसीटीवी (ष्टष्टञ्जङ्क) कैमरों को हैक कर, प्रसव (डिलिवरी) और इलाज के दौरान महिलाओं के बेहद आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन बेचे जा रहे थे। साइबर क्राइम की इस गंभीर घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
यह पूरा मामला 17 फरवरी 2025 को तब उजागर हुआ, जब सोशल मीडिया पर एक अस्पताल के लेबर रूम का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में बेड पर लेटी एक गर्भवती महिला को नर्स इंजेक्शन लगा रही थी। वीडियो के नीचे लिखा था— पूरा वीडियो देखने के लिए यहां संपर्क करें और इसके साथ एक टेलीग्राम ग्रुप का लिंक दिया गया था। टेलीग्राम पर यह गिरोह पैसे लेकर महिलाओं के मेडिकल चेकअप से लेकर डिलिवरी तक की पूरी फुटेज बेच रहा था। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत के बाद हरकत में आई अहमदाबाद पुलिस और साइबर टीम ने जब जांच शुरू की, तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों से अब तक इस गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में पता चला है कि इस शातिर गिरोह ने इंटरनेट पर बाकायदा एक पूरा बिजनेस मॉडल तैयार कर रखा था, जिसे वे कुछ इस तरह अंजाम देते थे।

 

Previous articleसीएम मोहन यादव ने दी बड़ी राहत, 48.32 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार
Next articleपरमाणु अधिकार स्वीकारें और प्रतिबंध हटाएं, तब बताएंगे आपकी ‘ऐतिहासिक जीत’