तेलंगाना के हिंदूवादी नेता और पूर्व विधायक टी. राजा सिंह के प्रस्तावित भोपाल दौरे से पहले इंटरनेट मीडिया पर उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर भोपाल पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट कर टी. राजा सिंह के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में तलैया थाना पुलिस ने अराज और मोहम्मद आमिर खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है








