इसी हफ्ते से कर सकेंगे हेली टिकट की बुकिंग,15 जून से आगे की यात्रा के लिए खुलेगा स्लॉट

Join Us

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का स्लॉट जून के पहले सप्ताह में खोलने की तैयारी है। दूसरे चरण में 15 जून से आगे की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहला स्लॉट 15 अप्रैल को खोला था और 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की थी।
एक घंटे के भीतर से 33 हजार से अधिक टिकट बुक हो गए थे। अब यूकाडा बुकिंग का दूसरा स्लॉट खोलने की तैयारी कर रहा है। इसमें 15 जून से आगे की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी। यूकाडा के सीईओ डॉ.आशीष चौहान ने बताया कि जल्द ही बुकिंग तिथि घोषित की जाएगी।
मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, आंधी-तूफान और प्रतिकूल मौसम की आशंका जताई है। मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। वहीं, दोपहर बाद मौसम ठीक होने पर यात्रियों को फिर आगे भेजा गया। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए निकटतम होल्डिंग स्थलों और सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश जारी किए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि खराब मौसम और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर यात्रा को फिलहाल रोका गया है

Previous articleपश्चिम पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने 35 नए मंत्रियों को दिलाई शपथ
Next articleभोपाल दौरे से पहले टी. राजा सिंह को जान से मारने की सोशल मीडिया पर दी धमकी, दो युवकों पर केस दर्ज