राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव का प्रतीक बन रहा लखनऊ : राजनाथ

Join Us

लखनऊ,(ए.)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शनिवार को लखनऊ के सीजी सिटी में नौ करोड़ की लागत से निर्मित नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव का प्रतीक बन रहा है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका लखनऊ के लिए एक प्रेरणा स्थल और लखनऊ की पहचान बनेगा। यह शौर्य वाटिका केवल बनावट का नमूना भर नहीं है यह हमें सेनाओं के संघर्ष और योगदान को स्मरण कराएगी। रक्षामंत्री ने घोषणा की कि यहां पर पनडुब्बी भी आयेगी। बच्चों व परिवारों को यहां लेकर जरूर आएं, ताकि सेना के शौर्य से परिचित हो सकें। राजनाथ ने कहा कि भारत का रक्षा क्षेत्र कभी निर्यात के लिए नहीं जाना जाता था। हम हथियार बाहर से ही आयात करते थे। अब भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 2014 से पहले भारत एक हजार करोड़ के रक्षाक्षेत्र से जुड़े कल पुर्जे ही निर्यात करता था। अब 40 हजार करोड़ के हथियार हम दुनिया के अन्य देशों में निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ताकतवर तभी कहलायेगा जब हथियाओं के निर्माण में हम आत्मनिर्भर होंगे। हम भारतीय सेनाओं के लिए अत्याधुनिक हथियार भारत में ही बना रहे हैं।

Previous articleदिल्ली में पाकिस्तानी आईएसआई से जुड़े दाऊद इब्राहिम के 9 गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना नाकाम
Next articleसोनारपुर में अभिषेक पर खतरनाक हमला, कपड़े फाड़े