पेद्दी से राम चरण, जाह्नवी कपूर और श्रुति हासन का धमाकेदार डांस नंबर ‘हेल्लाल्लालो’ हुआ रिलीज

Join Us

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है. ट्रेलर के बाद अब इसका नया पेद्दी का गाना ‘हेल्लाल्लाल्लो’ भी सामने आ गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
फिल्म की कहानी कई खेलों के बीच बुनी गई है, जिसमें गांव के मैदानों से लेकर बड़े इंटरनेशनल स्टेडियम तक का सफर दिखाया गया है. जो वाकई दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधकर रखता है.
एक तरफ जहाँ इसके ट्रेलर ने देश भर में तहलका मचा दिया है, वहीं मेकर्स ने अब फिल्म का एक और नया गाना हेल्लाल्लाल्लो रिलीज़ कर दिया है. इस गाने में इतनी ज़बरदस्त और क्रेजी एनर्जी है कि ये पूरे देश को थिरकने पर मजबूर कर सकती है.
अपने सोशल मीडिया पर पेद्दी का नया गाना हेल्लाल्लाल्लो रिलीज़ करते हुए मेकर्स ने एक बेहद कैची कैप्शन लिखा:
अब हेलो को कहें अलविदा, अब से हर तरफ गूंजेगा सिर्फ ‘हेल्लाल्लाल्लो’, और हेल्लाल्लाल्लो वीडियो सॉन्ग रिलीज हो गया है फिल्म 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.
भोपाल में 23 मई को फिल्म पेद्दी के लिए अब तक के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट को ऑर्गेनाइज किया गया. इस शानदार इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई, जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के साथ-साथ डायरेक्टर बुची बाबू सना और लेजेंड्री म्यूजिक़ कंपोजऱ ए. आर. रहमान भी मौजूद रहे. गानों, पोस्टर्स, टीजऱ और ट्रेलर के बैक-टू-बैक ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, अब ये नया गाना फिल्म के एक और ब्लॉकबस्टर एसेट के रूप में सामने आया है, जिसने निश्चित रूप से फिल्म की रिलीज़ को लेकर फैंस को एक्साइटेड को दोगुना कर दिया है.
आपको बता दें कि राम चरण पेद्दी में एक क्रॉसओवर एथलीट की किरदार निभाते नजऱ आएंगे.
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और डायरेक्टेड पेद्दी में राम चरण मुख्य किरदार में हैं. उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे शानदार कलाकार नजऱ आएंगे, जो इस फिल्म के स्केल और इम्पैक्ट को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं.
इसके साथ ही फिल्म के पीछे एक मजबूत और शानदार टेक्निकल टीम भी काम कर रही है. इसमें ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान का संगीत, आर. रथनावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिज़ाइन, नवीन नूली की एडिटिंग और वी. वाई. प्रवीण कुमार का एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन शामिल है, यही टीम फिल्म को बड़े पर्दे पर और भी खास बनाने में अहम भूमिका निभा रही है.

Previous articleवेलकम 3 में भोजपुरी तडक़ा, अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह ने धमाकेदार गाने घिस-घिस-घिस से उड़ाया गर्दा
Next articleफिल्म कॉकटेल 2 से दूसरा गाना माशूका जारी, शाहिद-कृति की केमिस्ट्री जीत लेगी दिल