वेलकम टू गद जंगल सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म अगले महीने रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले यह अपने ट्रेलर और गाने को लेकर सुर्खियों में बना हुआ, जिसकी वजह से दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित है. इसी वजह उत्साह को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने आज फिल्म का एक और नया गाना लॉन्च किया है, जिसका नाम घिस-घिस-घिस है. यह एक भोजपुरी गाना है. इस गाने की रिलीज होते ही लोगों को दीवाना कर दिया है.
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर घिस-घिस-घिस प्रोमो अपलोड किया है और फैंस को बताया कि उनकी आगामी फिल्म वेलकम 3 का नया ट्रैक घिस-घिस-घिस रिलीज हो गया है. इस क्लिप को साझा करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में लिखा है, अगर आपकी जिंदगी थोड़ी ज्यादा ही घिस रही है तो घिस घिस घिस के साथ माहौल बदलने का समय आ गया है. गाना अब रिलीज हो गया है. वेलकम टू गद जंगल सिनेमाघरों में 26 जून 2026 से शुरू होगा हंगामा.
घिस घिस घिस अब वेलकम टू द जंगल के साउंडट्रैक का हिस्सा है. यह एक भोजपुरी गाना है, जो आइटम गानों में से एक है. इसके बोल साबुन पर केंद्रित हैं. इस गाने में अक्षय के साथ अक्षरा सिंह भी हैं, जो खुद भी भोजपुरी कलाकार हैं.
ऐसा लगता है कि फैंस इस गाने को लेकर थोड़े सरप्राइज जरूर हुए हैं. हालांकि, यह गाना उस बात को बहुत अच्छी तरह से पकड़ता है जिसकी वजह से भोजपुरी गाने वायरल होते हैं, चूंकि यह एक बॉलीवुड फिल्म का गाना है इसलिए यह हर तरह के दर्शकों तक पहुंचेगी.
इस गाने को आवाजें विक्रम मॉन्ट्रोज और सुप्रिया पाठक ने दी हैं. जबकि सॉन्ग कंपोजर भी विक्रम मॉन्ट्रोज ही है. गीतकार अभिनव शेखर, हुक आइडिया—इश्तेयाक मुस्ताक और संगीत निर्माता आकाश यादव, विक्रम मॉन्ट्रोज हैं.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, वेलकम टू द जंगल का सबसे जबरदस्त गाना रिलीज हो गया है. वेलकम टू द जंगल के मेकर्स ने अपना नया गाना घिस घिस घिस रिलीज कर दिया है, जो बॉलीवुड और भोजपुरी का एक जबरदस्त डांस धमाका है. इस हाई-एनर्जी गाने में अक्षय कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक ऐसे अंदाज में नजर आ रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.
जंगली म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत घिस घिस घिस अब सभी बड़े ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल और राजपाल यादव के साथ-साथ कई और बड़े कलाकारों से सजी यह फि़ल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
अहमद खान की निर्देशित वेलकम 3 को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो 18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत किया है. बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप का प्रोडक्शन वेलकम 3 को फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है.








