पाकिस्तान ने ठुकराई अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मांग, कहा-अब्राहम समझौते से नहीं जुड़ेंगे

Join Us

पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान समेत कई अरब देशों से समझौते से जुडऩे की अपील की थी। इसके जवाब में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि वह इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए अब्राहम समझौते में शामिल होने के पक्ष में नहीं हैं। यह समझौता इजरायल और अरब देशों के बीच संबंध स्थापित करने से जुड़ा है।
आसिफ ने कहा, व्यक्तिगत तौर पर मुझे नहीं लगता कि हमें किसी ऐसे समझौते में शामिल होना चाहिए जो हमारी बुनियादी विचारधाराओं से टकराता हो। हमारा रुख बिल्कुल साफ है कि यह हमें मंजूर नहीं है। आप उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनकी बात पर एक दिन के लिए भी भरोसा नहीं किया जा सकता? उन्होंने पाकिस्तानी पासपोर्ट का भी जिक्र किया, जिस पर लिखा होता है कि यह इजरायल की यात्रा के लिए मान्य नहीं है।

Previous articleईरान के साथ शांति वार्ता के बीच अमेरिका का हमला, आईआरजीसी की नावों को बनाया निशाना
Next articleयूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में रूस? अमेरिका से कहा- अपने नागरिकों को निकालो