इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती

Join Us

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सोमवार शाम को जेरूसलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि नेतन्याहू को हदासा ऐन केरेम मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उनके दंत चिकित्सा से संबंधित उपचार चल रहा है। उपचार की प्रकृति के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल, नेतन्याहू पूरी तरह ठीक बताए जा रहे हैं और डॉक्टर उनको देख रहे हैं।
इजरायल के 76 वर्षीय प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की काफी चर्चा है। उन्होंने पिछले महीने, एक लंबी सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया था कि उनके प्रोस्टेट में एक घातक ट्यूमर था, जिसका सफल विकिरण उपचार हुआ था। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने यह जानकारी इसलिए सार्वजनिक नहीं की थी क्योंकि ईरान युद्ध के बीच दुश्मन इसका दुष्प्रचार कर सकता था। उन्होंने वार्षिक स्वास्थ्य रिपोर्ट और कैंसर निदान एवं उपचार से संबंधित एक अतिरिक्त दस्तावेज भी जारी किया था।
नेतन्याहू बीते सालों में कई बड़े इलाज करवा चुके हैं। उन्होंने जुलाई 2023 में पेसमेकर लगवाया था, मार्च 2024 में हर्निया की सर्जरी करवाई थी और दिसंबर 2024 में प्रोस्टेट ग्रंथि निकलवाने की सर्जरी करवाई थी। पेसमेकर लगाते समय शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि रमात गान के शेबा मेडिकल सेंटर में उनकी निर्जलीकरण की निगरानी की जा रही थी। हालांकि, अस्पताल ने बाद में बताया कि उन्हें त्वचा के नीचे एक हृदय मॉनिटर लगाया गया था।

Previous articleट्रंप ने कहा- ईरान का परमाणु धूल नष्ट किया जाना चाहिए, समझौते के बाद होर्मुज खुलेगा
Next articleईरान के साथ शांति वार्ता के बीच अमेरिका का हमला, आईआरजीसी की नावों को बनाया निशाना