इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट, हवाई यात्रियों के लिए कोविड जैसे प्रोटोकॉल फिर से लागू

Join Us

भारत में इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने अफ्रीका के इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना होगा कि यात्री भारत पहुंचने से पहले ‘सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म’  भरें। साथ ही एयरपोर्ट पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
कोविड काल जैसी सावधानियों को फिर से लागू करते हुए ष्ठत्रष्ट्र ने एयरलाइंस के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल जारी किया है। निर्देशों के अनुसार, जिन यात्रियों में इबोला जैसे लक्षण दिखाई देंगे, उन्हें विमान के पिछले हिस्से में बैठाया जाएगा ताकि अन्य यात्रियों का संपर्क कम से कम हो। इसके अलावा, संदिग्ध यात्री के आगे और पीछे की तीन-तीन सीटों की पंक्तियां यथासंभव खाली रखी जाएंगी।
एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा, एमिरेट्स और कतर एयरवेज जैसी एयरलाइंस प्रभावित देशों से यात्रियों को भारत ला रही हैं। यदि किसी विमान में इबोला के संदिग्ध लक्षण वाला यात्री पाया जाता है, तो एयरलाइन को तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल  को सूचना देनी होगी, ताकि विमान को अलग बे (क्चड्ड4) में ले जाया जा सके। नए प्रोटोकॉल के तहत जिन यात्रियों में कोई लक्षण नहीं होंगे, उन्हें पहले विमान से उतारा जाएगा। इसके बाद संदिग्ध यात्रियों को सबसे अंत में उतारकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सौंपा जाएगा।
की ओर से जारी घोषणा में कहा गया है कि जिन यात्रियों को बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त, शरीर पर चकत्ते या रक्तस्राव जैसी शिकायत हो, वे तुरंत एयरलाइन क्रू और भारत पहुंचने पर इमिग्रेशन या मेडिकल यूनिट को सूचित करें।
घोषणा में यह भी कहा गया है कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को, उनकी राष्ट्रीयता चाहे जो भी हो, स्ष्ठस्न भरकर इमिग्रेशन या निर्धारित काउंटर पर जमा करना अनिवार्य होगा। यदि भारत आने के 21 दिनों के भीतर किसी यात्री में इबोला के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत निर्धारित अस्पताल में इलाज कराना होगा और एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिस को सूचित करना होगा।

Previous articleबेटियों की शादी बचाने की चिंता और बदनामी का डर लड़कियों को मौत के जाल में धकेल रहा’, एससी की बड़ी टिप्पणी; जानें मामला
Next articleराष्ट्रपति ने देश की 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, जारी हुई लिस्ट