सूर्या की करुप्पू की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. पहले दिन से ही फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. सूर्या के करियर के लिए ये फिल्म अहम साबित हुई है. फिल्म ने सक्सेसफुली बजट रिकवर कर लिया है.
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म का बजट 130 करोड़ करोड़ है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म ने 133.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन 12.20 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 4,987 शोज मिले और 42.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. वीं फिल्म ने ग्रॉस 154.99 करोड़ की कमाई कर ली है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 9वें दिन 3.5 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 62.75 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217.74 करोड़ हो गया है.
इसी के साथ ये फिल्म सूर्या के करियर में 10 साल के बाद पहली सक्सेसफुल फिल्मों में शामिल हो गई है. एक्टर ने पिछली बार 2015 में फिल्म पसंगा 2 हिट दी थी. करुप्पू ने सूर्या के करियर को एक ई उड़ान दी है.
फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 24.15 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 28.35 करोड़, चौथे दिन 14.30 करोड़, पांचवें दिन 12.75 करोड़, छठे दिन 10.70 करोड़, सातवें दिन 8.10 करोड़ कमाए. फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.85 करोड़ का कलेक्शन किया. आठवें दिन फिल्म ने 7.80 करोड़ कमाए.








