दृश्यम 3 का दुनियाभर में धमाका, मोहनलाल की फिल्म ने 3 दिन में क्रॉस किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Join Us

दृश्यम 3 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. 3 दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली. दृश्यम मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी है. पहले दो पार्ट्स को फैंस ने जबरदस्त प्यार दिया था और अब तीसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 13.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 5,185 शोज मिले और 50.2 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं पर फिल्म ने अगर तीसरे दिन 13.70 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का अभी तक का टोटल 40.60 करोड़ हो गया है.
फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे दिन 11.05 करोड़ का बिजनेस किया था.
बता दें कि फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज नहीं हुई है. फिल्म ने तीसरे दिन मलयामल में 11.65 करोड़, कन्नड़ में 25 लाख, तमिल में 60 लाख और तेलुगू में 1.20 करोड़ कमाए.
वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नडर डालें तो तीसरे दिन दृश्यम 3 ने ओवरसीज मार्केट में 25 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने तीन दिनों में टोटल 70 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन कर लिया है. वहीं टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 117.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
दृश्यम के पहले पार्ट की बात करें तो ये 2013 में रिलीज हुआ था. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. ये फिल्म हिट रही थी. दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था और इसे भी बहुत सराहा गया था. अब तीसरे पार्ट को भी बहुत अच्छे रिव्यूज मिले हैं. फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में मीना, अंसिबा जैसी एक्ट्रेसेस भी हैं. फिल्म को जीतू जोसेफ ने बनाया है.

Previous articleसाई दुर्गा तेज की नई फिल्म एसडीटी19 का ऐलान, पोस्टर भी आउट
Next articleबॉक्स ऑफिस पर छाया करुप्पु का जादू, 9 दिनों में ही निकाला बजट, सूर्या ने 10 साल बाद दी पहली सक्सेसफुल फिल्म