12 दिन बाद हुआ ट्विशा का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।भदभदा विश्राम घाट पर शाम पांच बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले। ट्विशा की मां और परिवार के अन्य सदस्य अंतिम संस्कार के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े। धार्मिक रीति-रिवाज पूरे किए जाने के बाद चिता को अग्नि दी गई।इससे पहले रविवार को ही दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा की शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। भोपाल एम्स में करीब 3 घंटे चली प्रक्रिया के बाद टीम भोपाल से रवाना हो गई।12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Previous articleतेलंगाना में हीटस्ट्रोक से 51 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को मिलेगा 4 लाख रुपये का मुआवजा
Next articleगंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व