अमृतसर के मजीठा एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के एक ्रस्ढ्ढ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक एएसआई की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जोगा सिंह सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। इस दौरान गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। हालांकि, अभी तक हमलावरों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








