अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु बम ले जाने में सक्षम

Join Us

नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत ने स्वदेशी अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अग्नि-1 शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज  से किया गया। परमाणु व पारंपरिक दोनों वॉरहेड ले जाने में सक्षम यह मिसाइल 700-1200 किमी तक हमला कर सकता है। इसकी जद में पूरा पाकिस्तान आता है। यह परीक्षण पाकिस्तान को करारा जवाब है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में फतह मिसाइलों का टेस्ट किया है।भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन  ने ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ‘अग्नि-1’   बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण शाम ठीक 6:30 बजे एकीकृत परीक्षण रेंज (ढ्ढञ्जक्र) से किया गया।

Previous article10 दिन में तीसरी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा
Next articleडब्ल्यूएचओ ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत सरकार ने भी उठाया ये सख्त कदम