चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 35 दिन में श्रद्धालुओं की संख्या बीस लाख के पार

Join Us

 – एक दिन में 96 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
देहरादून,(ए.)। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ,बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम यात्रा इस वर्ष आस्था और उत्साह के नए रिकॉर्ड बना रही है। यात्रा में अब तक श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 96 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज शनिवार 23 मई तक यानी 35 दिनों में 20 लाख 76 हजार 553 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 8,11,923, बद्रीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।आज शनिवार को एक दिन में ही चारों धामों में 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बद्रीनाथ में सर्वाधिक 32,219 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 29,787, यमुनोत्री में 16,213 और गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हेमकुंट साहिब में कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 6605 श्रद्धालुविश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज शनिवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। पहले दिन 06 हजार 605 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह रवाना होकर हेमकुंट साहिब पहुंचा. बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से पूरी लोकपाल घाटी गूंज उठी।

Previous articleचीन की कोयला खदान में भयंकर गैस ब्लास्ट, 82 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे
Next articleप्रदेश में गहराता जल संकट, कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, व्यवस्था सुधार की मांग की