बंदर का ट्रेलर रिलीज, शोहरत और अकेलेपन के जाल में फंसे बॉबी देओल

Join Us

एनिमल की अपार सफलता के बाद बॉबी देओल एक बार फिर पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म बंदर दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में बॉबी एक ऐसे सुपरस्टार के किरदार में हैं, जो शोहरत के चरम पर होने के बावजूद अकेलेपन, गहरे शक और मानसिक द्वंद्व से जूझ रहा है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ट्रेलर में बॉबी देओल का लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
बंदर का 2 मिनट से ज्यादा लंबा ट्रेलर सस्पेंस, चौंकाने वाले ट्विस्ट्स और अनुराग कश्यप के गंभीर दृश्यों में छुपे अनोखा व्यंग्य से भरपूर है। बॉबी एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में दिख रहे हैं, जो शोहरत की बुलंदियों पर तो है, लेकिन पर्दे के पीछे अकेलेपन, गहरे शक और मानसिक तनाव के एक बेहद परेशान करने वाले जाल में फंसा हुआ है। पल-पल बदलते हालात और तनाव से भरे इस ट्रेलर में बॉबी बेहद दमदार नजर आ रहे हैं।
फिल्म का ट्रेलर पूरी तरह से बॉबी के एक चौंकाने वाले किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें बॉबी एक ऐसे कलंकित और पुराने सुपरस्टार के रूप में नजर आ रहे हैं, जो जनता के सामने तो बेहद करिश्माई दिखता है, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे अकेलेपन से जूझ रहा हैगमम। कहानी धीरे-धीरे उसकी चमक-धमक भरी दुनिया से एक अंधेरी हकीकत की तरफ मुड़ती है, जहां रहस्य गहराने के साथ ही यह सुपरस्टार जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाता है।
ट्रेलर में खासकर बॉबी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। एक ने लिखा, बॉबी एक्टिंग नहीं कर रहे, बल्कि अपने किरदार को जी रहे हैं। कुछ का कहना है कि अनुराग और बॉबी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी। इस फिल्म की कहानी को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की जोड़ी ने लिखा है। ये वही हिट जोड़ी है, जो इससे पहले पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसे ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट्स लिख चुकी है।
बंदर में बॉबी के साथ एक से बढक़र एक बेहतरीन कलाकारों की फौज नजर आने वाली है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, ऋद्धि सेन और जितेंद्र जोशी जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। निखिल द्विवेदी की कंपनी सैफ्रन मैजिकवर्क्स द्वारा प्रोड्यूस और्र ंश्वश्व स्टूडियोज के सहयोग से बनी ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। फिल्म के ट्रेलर ने इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Previous articleफिल्म रजनी की बारात का ट्रेलर जारी, उल्का गुप्ता की नए अंदाज में वापसी
Next articleफिल्म मां बहन के किरदारों का हुआ नामकरण, निर्माताओं ने बताया आज आएगा ट्रेलर