पीएम किसान 23वीं किस्त : बैंक खाते में कब आएंगे 2000 रुपए?, तुरंत निपटा लें ये 3 काम वरना अटक जाएगा पैसा

Join Us

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) का लाभ उठा रहे करोड़ों किसानों के लिए एक बेहद जरूरी और काम की खबर है। अगर आप भी खेती-किसानी के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो 23वीं किस्त को लेकर यह बड़ा अलर्ट आपके लिए ही है। गौरतलब है कि बीते 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से इस योजना की 22वीं किस्त जारी की थी, जिसके तहत देश भर के 9.3 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए दो-दो हजार रुपये भेजे गए थे। अब एक बार फिर देशभर के अन्नदाताओं की निगाहें अगली यानी 23वीं किस्त पर टिक गई हैं। यह पैसा सीधा किसानों के बैंक खाते में आता है, लेकिन आपकी थोड़ी सी लापरवाही इस बड़ी आर्थिक राहत को बीच में ही रोक सकती है।
जानिए किस महीने आपके खाते में क्रेडिट होगा पैसा
पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को कुल 6,000 रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिसे दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में बांटा गया है। योजना के सिस्टम के मुताबिक, पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के दौरान और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। चूंकि 22वीं किस्त मार्च 2026 में आ चुकी है, इसलिए अब अप्रैल-जुलाई साइकिल की 23वीं किस्त का समय नजदीक आ गया है। मौजूदा आकलन के अनुसार, जून या जुलाई 2026 के बीच कभी भी यह रकम किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, कृषि मंत्रालय की तरफ से अभी इसके लिए कोई फाइनल तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन किसानों को इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है।
ये तीन गलतियां कर सकती हैं आपका पेमेंट फेल
अक्सर देखा गया है कि किस्त जारी होने की घोषणा के बाद भी कई किसानों के बैंक खाते में पैसे क्रेडिट होने का मैसेज नहीं आता है, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनके दस्तावेजों में मौजूद खामियां होती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी 23वीं किस्त का पेमेंट बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो तीन जरूरी शर्तों को आज ही पूरा कर लेना समझदारी होगी। सबसे पहले अपना ई-केवाईसी (द्ग-्यङ्घष्ट) अपडेट करें, जिसे आप अपने नजदीकी सीएससी (ष्टस्ष्ट) सेंटर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से या फिर पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। दूसरा अहम काम है अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करना। चूंकि सरकार पैसा सीधे आधार बेस पर भेजती है, इसलिए बैंक खाते से आधार सीडिंग न होने पर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। इसके अलावा तीसरी सबसे अहम शर्त आपकी जमीन का वेरिफिकेशन है, इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि सरकारी दस्तावेजों में आपके भू-सत्यापन का काम हर हाल में पूरा हो चुका हो।

Previous articleहाड़ी पर लटका मिला बेंगलुरु में तैनात डीआरडीओ इंजीनियर का शव, इलाके में मचा हडक़ंप
Next articleआम आदमी को बड़ा झटका, 5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानिए अपने शहर का नया रेट