हाड़ी पर लटका मिला बेंगलुरु में तैनात डीआरडीओ इंजीनियर का शव, इलाके में मचा हडक़ंप

Join Us

रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित तालाटांड भूइंया टोली निवासी कमल किशोर महतो (35) का शव मंगलवार सुबह घर के समीप पहाड़ी पर फंदे से झूलता मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक कमल किशोर महतो, प्रभु महतो के पुत्र थे और भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), बेंगलुरु में अभियंता के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ 19 अप्रैल को गांव आया था।
कमल के पिता प्रभु महतो ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था और उसे नींद नहीं आने की शिकायत रहती थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को इलाज के लिए रांची के एक चिकित्सक से उसका अपॉइंटमेंट भी तय था।
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे कमल को घर के बाहर टहलते हुए देखा गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह उसका शव पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पतरातू पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

Previous articleपीएम मोदी और मंत्रियों का करीबी बताकर करोड़ों ऐंठने वाले जालसाज को मिली बेल, सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Next articleपीएम किसान 23वीं किस्त : बैंक खाते में कब आएंगे 2000 रुपए?, तुरंत निपटा लें ये 3 काम वरना अटक जाएगा पैसा