राजा शिवाजी ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर रितेश की फिल्म

Join Us

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी को फैंस ने बहुत प्यार दिया. फिल्म को मराठी भाषा में ज्यादा पसंद किया गया. अब फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी जल्द टच करने वाली है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को मिला. आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2172 शोज मिले और फिल्म को 24.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े ऑफिशियली अभी सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने 16वें दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 81.10 करोड़ हो गया है.
फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ कमाए. इसके बाद दूसरे दिन 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़, चौथे दिन 5.6 करोड़, पांचवें दिन 4.25 करोड़, सातवें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
आठवें दिन फिल्म ने 3.2 करोड़, नौवें दिन 5.6 करोड़, दसवें दिन फिल्म ने 6.8 करोड़, 11वें दि 2.4 करोड़, 12वें दिन 2.50 करोड़, 13वें दिन 1.90 करोड़, 14वें दिन 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 24.30 करोड़ का बिजनेस किया. 15वें दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने टोटल नेट 81.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. वहीं ग्रॉस 96 करोड़ की कमाई कर ली है.
फिल्म ने हिंदी भाषा में 23 करोड़ और मराठी भाषा में 58.10 करोड़ की कमाई की.
फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. वो ही फिल्म में लीड रोल में हैं. रितेश के अलावा फिल्म में जेनेलिया डीसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो रोल प्ले किया है. सलमान के रोल को बहुत सराहा गया.

Previous articleदूसरे दिन सूर्या की करुप्पु ने मारी छलांग, 50 करोड़ करोड़ का आंकड़ा किया पार
Next articleदूसरे दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई बढ़ी, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन