सरनेम से जज किया जाता है, आरजे महवश के दिल के बेहद करीब है सीरीज सतरंगी, 22 मई जी5 पर होगी रिलीज

Join Us

आरजे महवश अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. पिछले कुछ समय तक तो वो भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ लिंकअप की वजह से सुर्खियों में रही हैं. हालांकि, बाद में दोनों के अलग होने की खबरें भी आ गई थीं. इन सब से परे अब वह अपनी अपकमिंग सीरीज की वजह से हेडलाइन्स में हैं. वह सीरीज सतरंगी: बदले का खेल में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर उनका मानना है कि ये सीरीज जाति-आधारित भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
आरजे महवश ने बताया कि उन्होंने स्क्रिप्ट सुनते ही इसके लिए तुरंत हामी भर दी थी. महवश ने बताया, जब मैंने कहानी सुनी, तो मुझे लगा कि ये सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक मुद्दों संदेश पहुंचाने का जरिया भी है. उत्तर प्रदेश में पली-बढ़ी होने के नाते मैंने अपने आस-पास ऐसी सच्चाइयों को देखा और सुना था. उस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए एक खास मौका था. मेरे किरदार में भी कई इमोशनल रोल हैं और एक एक्टर के लिए, ऐसी कंपलेक्सिटी हमेशा एक्साइटिंग होती है.
सीरीज के ट्रेलर से साफ पता चलता है कि इसकी कहानी बदले की नहीं, बल्कि पहचान और आत्म-सम्मान की लड़ाई भी है. एक्ट्रेस ने बताया, आज भी समाज में काफी लोगों को उनके टाइटल से जज किया जाता है. जाति आधारित हिंसा आज भी हमारे आसपास देखने को मिलती है. हम सीरीज के माध्यम से बस ये दिखाना चाहते थे कि इंसान का जिन बातों पर बस नहीं चलता, उनकी वजह कितने लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ता है. ये यकीनन पहचान और इंसाफ की लड़ाई है और मुझे उम्मीद है कि आखिर में समाज ये लड़ाई जीत जाएंगे.
महवश ने सीरीज में एक ऐसे प्रभावशाली और बाहुबली परिवार की गांव लडक़ी का किरदार निभाया है, जो अपने ही परिवार द्वारा किए जा रहे है अत्याचारों और जाति व्यवस्था के खिलाफ खड़ी होती है. अपने गांव किरदार को लेकर एक्ट्रेस का कहना है कि उनके लिए ये मुश्किल नहीं था. उन्होंने कहा, सच कहूं तो मुझे ये मुश्किल नहीं लगा, क्योंकि मैंने दोनों तरह की जिंदगी जी है. अगर प्यार पैसा प्रॉफिट ने मेरे मुंबई वाले पहलू को दिखाया, तो सतरंगी मेरे अलीगढ़ के जड़ों को दिखाती है.
एक्ट्रेस ने बताया कि यहां तक आना के लिए उन्होंने अनगिनत ऑडिशन दिए और कई रिजेक्शन झेले हैं. उन्होंने कहा, इस मुकाम तक पहुंचना ही अपने आप में मुश्किल था, क्योंकि आपको मौके मिलने से पहले अनगिनत ऑडिशन और रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है. आप रिजेक्शन से सीखते हैं और धीरे-धीरे अपनी कला को समझते हैं. डिजिटल कंटेंट के लिए एक्टिंग करना और जज्बाती तौर पर गहरे किरदार निभाना, ये दो अलग-अलग दुनिया नहीं हैं. अगर आपको सच में एक्टिंग करनी आती है, तो ये बदलाव अपने आप ही हो जाता है.
बहरहाल, अगर आरजे महवश की सीरीज सतरंगी की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे 22 मई, 2026 के सीधे तौर पर ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. सीरीज में उनके साथ अंशुमन पुस्कर और कुमुद मिश्रा भी अहम रोल में हैं. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.

Previous articleफिल्म सिस्टम का ट्रेलर जारी, अन्याय का पर्दाफाश करने आईं सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका
Next articleदूसरे दिन सूर्या की करुप्पु ने मारी छलांग, 50 करोड़ करोड़ का आंकड़ा किया पार