अकाली नेता पर नाबालिग से छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का आरोप, मोहाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Join Us

शिरमणी अकाली दल के नेता और लुधियाना के मुल्लापुर दाखा हलका इंचार्ज जसकरनजीत देओल के खिलाफ मोहाली में नाबालिग लडक़ी से कथित छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। स्नढ्ढक्र दर्ज होने के बाद मोहाली पुलिस ने रविवार को आरोपी नेता को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।
मामले की शिकायत नाबालिग के पिता ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि आरोपी नेता के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और उसने परिवार की परिस्थितियों का फायदा उठाकर उनकी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
होटल ले जाकर छेड़छाड़ का आरोप
पीडि़ता के पिता के अनुसार आरोपी उनकी बेटी को मोहाली के एक होटल में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कथित तौर पर नाबालिग के साथ मारपीट भी की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने लडक़ी को धमकाया कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसे और उसकी मां को घर से निकाल दिया जाएगा।
परिवार से था पुराना परिचय
परिवार के मुताबिक, साल 2023 में रिश्तेदारी के माध्यम से आरोपी का उनके घर आना-जाना शुरू हुआ था। धीरे-धीरे आरोपी परिवार के करीब आ गया। पीडि़ता के पिता ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपी ने उनकी पत्नी को अपने प्रभाव में ले लिया और वह बेटियों को लेकर मोहाली में उसके साथ रहने लगी। पिता ने बताया कि उनकी बेटी देहरादून के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि दिवाली से पहले आरोपी उसे लेने गया और घर लाने की बजाय मोहाली के एक होटल में ठहराया, जहां कथित तौर पर यह घटना हुई।
डरी हुई हालत में घर पहुंची बेटी
पिता के अनुसार 9 मई को उनकी बेटी अचानक घर पहुंची और बेहद डरी-सहमी हुई थी। उसने रोते हुए अपने साथ हुई मारपीट और कथित उत्पीडऩ की जानकारी दी। परिवार का दावा है कि घटना के समय लडक़ी की उम्र करीब साढ़े 14 साल थी।
पुलिस जांच जारी
रुपिंदर ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में छेड़छाड़ और उत्पीडऩ के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मेडिकल और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleलखीमपुर में भीषण सडक़ हादसा : ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत, वाहन काटकर निकाले गए शव
Next articleफिल्म सिस्टम का ट्रेलर जारी, अन्याय का पर्दाफाश करने आईं सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका