आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है. ऑफिशियल ऐलान के बाद अब फिल्म को लेकर हिंदी दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. मेकर्स की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि इसे 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का रॉ और अनदेखा वर्जन जियो हॉटस्टार पर 4 जून को रिलीज की जाएगी. फिल्म को हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा शामिल होगी.
इतना ही नहीं, इसे 4 जून को जियो हॉटस्टार पर शाम 7 बजे से देख सकेंगे. फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से ऑफिशियली पोस्ट शेयर नहीं की गई है लेकिन इसे जियो हॉटस्टार पर नोटिफाई कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर 2 का रन टाइम भी थिएटर से ज्यादा होने वाला है. थिएटर में इस फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 49 मिनट था वहीं, ओटीटी पर फिल्म का रन टाइम बढ़ाकर 3 घंटे 52 मिनट रखा गया है. ये 3 मिनट ज्यादा होने वाला है.
बहरहाल, अगर धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात की जाए तो फिल्म की रिलीज को पूरे 57 दिन हो चुके हैं और ये अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 57वें दिन 35 लाख की कमाई की और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1144.56 करोड़ हो चुका है.
इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 426.67 करोड़ हो गया है और इसका 57 दिनों का वर्ल्डवाइड कारोबार 1796.51 करोड़ हो चुका है.








