स्पेस-एक्स की 12 जून तक नैस्डैक पर आईपीओ लॉन्च की योजना

Join Us

एलन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट निर्माता कंपनी स्पेस-एक्स 12 जून को अपने शेयर सूचीबद्ध करने की योजना बना रही है। उसने अपने इस भव्य शेयर बाजार शुभारंभ के लिए नैस्डैक को ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में चुना है। पिछले कई सालों में सबसे बहुप्रतीक्षित लिस्टिंग में से एक है। इसके इस साल के व्यस्त आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) कैलेंडर में सबसे प्रमुख होने की उम्मीद है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनियां एंथ्रोपिक और ओपनएआई भी शामिल हो सकती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, एसपीसीएक्स स्टॉक सिंबल (टिकर) के तहत शेयर बाजार में कारोबार करने के लिए तैयार कंपनी ने अपने आईपीओ की समय सीमा को तेज कर दिया है। अब अगले बुधवार को अपना प्रॉस्पेक्टस सार्वजनिक करने का लक्ष्य रखा है, साथ ही 4 जून को रोड शो लॉन्च करने और 11 जून को शेयर बिक्री शुरू करने की योजना है। सूत्रों ने बताया कि पहले आईपीओ जून के अंत में मस्क के जन्मदिन के आस-पास लाने का लक्ष्य था।
रिपोर्ट में पहले बताया था कि मस्क की यह कंपनी लगभग 1,750 अरब डॉलर (करीब 1.6 लाख अरब रुपये) के मूल्यांकन पर लगभग 75 अरब डॉलर (करीब 7,000 अरब रुपये) जुटाने का लक्ष्य रख रहा है। यह इसे अब तक का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट फ्लोटेशन बना देगा। 1.6 लाख अरब रुपये का लक्ष्य फरवरी में स्पेस-एक्स और एक्सएआई के विलय के समय निर्धारित 1,250 अरब डॉलर (करीब 1.15 लाख अरब रुपये) के संयुक्त मूल्यांकन से वृद्धि दर्शाता है।

Previous articleट्रंप के बाद अब पुतिन भी जाएंगे चीन, शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात
Next articleजिनपिंग भी चाहते हैं ईरान के पास न हो परमाणु हथियार और खुले होर्मुज, चीन से लौटने के बाद ट्रंप का बड़ा दावा