आईपीएल 2026: कार्तिक शर्मा ने जड़ा इस संस्करण में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी (71) खेली। ये उनके आईपीएल करियर का दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 35 गेंदों में पूरा किया। इस संस्करण चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी का ये दूसरा पचासा रहा। उनकी शानदार पारी के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 187/5 का स्कोर बनाया। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
कार्तिक ने 42 गेंदों का सामना किया और 71 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 169.05 की रही। डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर इस खिलाड़ी ने 44 गेंदों में 70 रन की साझेदारी निभाई। इसके अलावा शिवम दुबे के साथ उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 20 रन जोड़ दिए थे। ब्रेविस 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 2 छक्के निकले थे।
कार्तिक ने इसी संस्करण अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 9 मैच खेले हैं और इसकी 9 पारियों में 34.85 की औसत से 244 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 134.06 की रही है। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। 71 रन कार्तिक का टी-20 क्रिकेट में भी सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। आईपीएल में उनके बल्ले से 18 चौके और 14 छ्क्के भी निकले हैं।

Previous articleलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स: मिचेल मार्श तीसरा आईपीएल शतक जडऩे से चूके, बने प्लेयर ऑफ द मैच
Next articleअमेरिका ने आईएसआईएस के दूसरे सबसे बड़े नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया