50 ओवर में जड़ा तिहरा शतक, बने 822 रन और 794 रनों से मिली जीत!

Join Us

बल्लेबाजों के ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाने और पिचों के भी उनके लिए मददगार होने से, 50 ओवर के क्रिकेट में 300 से ज्यादा रन बनाना अब कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है. टीमें कभी-कभी 400 रन भी बना लेती हैं, लेकिन कंप्यूटर गेम को छोड़कर कोई भी 800 रन बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकती. लेकिन, जिम्बाब्वे में हुए एक क्रिकेट मैच में कुछ अविश्वसनीय नजारे देखने को मिले, जब एक टीम ने 50 ओवर में 822 रन बना डाले, और 794 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.
ये मैच स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच खेला गया. टॉस जीतकर स्कॉर्पियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 822 रन बनाए.
विन्फ्रेंड मुटेंडे ने सिर्फ 75 गेंदों में 13 छक्कों और 23 चौकों की मदद से 203 रन बनाए. जबकि तकुंडा मडेम्बो ने 143 गेंदों में 7 छक्कों और 50 चौकों की मदद से 302 रन बनाए. जबकि गैब्रियल जया ने भी 49 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 110 रन बनाकर टीम में अहम योगदान दिया.
बल्लेबाजी के लिए मददगार दिख रही पिच बाद में मीथेन लायंस के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल साबित हुई, और वे सिर्फ 28 पर ही आलऑउट हो गए, जिससे उन्हें 794 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा.
अभी तक का मान्यता प्राप्त लिस्ट ए मैच में सबसे बड़ा स्कोर बिहार के नाम है, जिसने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574/6 का स्कोर बनाया था. इस मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 190 रन बनाए थे.
आधिकारिक 50-ओवर क्रिकेट मैच में, बहुत कम टीमें ही 500 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं. 2022 में तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506/2 का स्कोर बनाया था, और उसी साल इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ एक वनडे में 498/4 रन बनाए थे.

Previous articleलगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात
Next articleआईपीएल 2026 प्लेऑफ से पहले सीएसके को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम छोड़कर लौटा इंग्लैंड