नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ नीट-यूजी एग्जाम की नई तारीख की घोषणा कर दी है। अब यह एग्जाम रविवार 21 जून को होगा।
इससे पहले नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर गुरुवार को हाईलेवल बैठक हुई। हृश्वश्वञ्ज-त्र 2026 परीक्षा के रद्द होने के दो दिन बाद हुई मीटिंग में दोबारा एग्जाम कराने पर चर्चा हुई।
बैठक में हायर एजुकेशन सेक्रेटरी विनीत जोशी, स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, ष्टक्चस्श्व चेयरपर्सन राहुल सिंह, केंद्रीय विद्यालय संगठन नवोदय विद्यालय समिति के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
बता दें इससे पहले 3 मई को हुई हृश्वश्वञ्ज परीक्षा को पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया गया था। पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। ष्टक्चढ्ढ ने मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।








