महंगाई की मार : दूध के बाद अब सीएनजी भी हुई महंगी, अब इतने में मिलेगी 1 किलो गैस

Join Us

मुंबई महानगर क्षेत्र में अब सीएनजी से सफर करना महंगा हो गया है। महानगर गैस लिमिटेड (रूत्ररु) ने ष्टहृत्र की कीमत में ?2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई समेत पूरे रूरूक्र में ष्टहृत्र अब ?84 प्रति किलोग्राम मिलेगी। इससे पहले इसकी कीमत ?82 प्रति किलोग्राम थी।
कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट कॉस्ट और मौजूदा बाजार परिस्थितियों के चलते यह फैसला लिया गया है। रूत्ररु ने बयान जारी कर कहा कि वैश्विक स्तर पर गैस की बढ़ती कीमतें, पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल के दाम में उछाल और रुपये में कमजोरी के कारण गैस खरीद की लागत काफी बढ़ गई है। साथ ही महंगे गैस स्रोतों पर निर्भरता भी लागत बढ़ाने की बड़ी वजह बनी है।
ष्टहृत्र के दाम बढऩे के बाद ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से ड्राइवरों की आय प्रभावित हो रही है। उन्होंने बेस किराए में कम से कम ?1 की बढ़ोतरी की मांग रखी है।
रूरूक्र में करीब 12.8 लाख वाहन ष्टहृत्र पर चलते हैं। इनमें लगभग 5 लाख ऑटो-रिक्शा और 1.6 लाख से अधिक टैक्सियां शामिल हैं। रिक्शा चालकों का कहना है कि नई कीमतों के बाद ऑटो चलाने की लागत ?18 प्रति किलोमीटर से अधिक पहुंच गई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि बढ़ते खर्च को देखते हुए जल्द ही किराए में संशोधन किया जा सकता है।
हालांकि, रूत्ररु का दावा है कि नई दरों के बावजूद ष्टहृत्र अब भी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले किफायती ईंधन है। कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक, ?84 प्रति किलोग्राम की नई कीमत पर भी ष्टहृत्र, पेट्रोल की तुलना में करीब 44त्न और डीजल के मुकाबले लगभग 7त्न तक सस्ती है।

Previous articleशोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान
Next articleरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केकेआर को 6 विकेट से दी मात, कोहली ने खेली शानदार शतकीय पारी