राजा शिवाजी की दूसरे मंगलवार बढ़ी कमाई, 2 करोड़ कमाते ही पूरी लागत वसूल कर लेगी फिल्म

Join Us

ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की और खूब सुर्खियां बटोरी है. इस फिल्म में रितेश देशमुख ने लीड रोल निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये दूसरे हफ्ते में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जानते हैं राजा शिवाजी ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
राजा शिवाजी फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बेस्ड है. फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा, सचिन खेडक़र, फरदीन खान और बोमन ईरानी जैसे कई दमदार कलाकारों ने अभिनय किया है. वहीं सलमान खान ने भी राजा शिवाजी में कैमियो किया है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज क्रिएट हो गया था और सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया जिसके चलते इसने शानदार शुरुआत की और फिर इसने रिलीज के दूसरे वीकेंड तक धुआंधार नोट छापे. अब दूसरे हफ्ते के वीकडेज में इसके कलेक्शन में मंदी जरूर देखी जा रही है फिर भी ये करोड़ों में कमाई कर रही है और अपना बजट वसूलने से भी ये इंचभर दूर है.
फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ कमाने के बाद 8वें दिन इसने 3.20 करोड़ कमाए.वहीं 9वें दिन इसका कलेक्शन 5.60 करोड़, 10वें दिन 6.80 करोड़ और 11वें दिन 2.40 करोड़ रुपये रहा.अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक राजा शिवाजी ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 2.50 करोड़ कमाए हैं.इसी के साथ राजा शिवाजी की 12 दिनों की कुल कमाई अब 73.15 करोड़ रुपये हो गई है.
राजा शिवाजी को 75 करोड़ के बजट में बनाया गया है. इस फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में भारत में 73.15 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसे में ये फिल्म अपनी लागत वसूलने से महज 2 करोड़ रुपये दूर है. उम्मीद है कि राजा शिवाजी दूसरे बुधवार को ये आंकड़ा पार कर लेगी और अपनी लागत वूसल बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस भी हासिल कर लेगी. इसके बाद ये फिल्म मुनाफा कमाना शुरू करेगी.
जेनेलिया और ज्योति देशपांडे द्वारा प्रोड्यूस, मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी राजा शिवाजी का म्यूजिक अजय-अतुल ने तैयार किया है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवान ने की है. बता दें कि राजा शिवाजी की शूटिंग सतारा, पुणे, नासिक, महाबलेश्वर और मुंबई में हुई है. यह रितेश देशमुख के करियर का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है.

Previous articleविद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
Next articleभूत बंगला ने 26वें दिन की धमाकेदार कमाई, 161 करोड़ पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन