सीहोर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

Join Us

सीहोर। भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल संभाग प्रभारी संजय सिंह यादव मुख्य आतिथ्य में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मोर्चे के आने वाले कार्यक्रमों में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार प्रवास के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री कमलेश कुशवाहा एवं जय नारायण जलोदिया, जिला उपाध्यक्ष लखन चौरसिया, जिला मंत्री विष्णु सिंह परमार, जिला कार्य समिति सदस्य बृजमोहन सोनी बरखेड़ी मंडल अध्यक्ष, आलम सिंह परमार, इछावर मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण मीणा, राजेश परिहार , विनोद त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री प्रशांत राठौर  द्वारा किया गया। आभारत मोर्चा के जिला महामंत्री कमलेश कुशहवाहा ने व्यक्त किया।

Previous article14 मई को सोहागपुर में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला
Next articleमहाराणा प्रताप जयंती पर पावर हाउस चौराहे पर स्थापित होगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा