आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा और माताजी आज आपसे डिमांड कर सकती हैं। आज फाइनेंस के मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज आपको शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज उचित व्यवस्था हो जाने के बावजूद मन में कुछ परेशानी बनी रहेगी, अपना मनोबल मजबूत रखें। आज आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होने की संभावना है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात द्वारा कुछ बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। अगर आपका सरकारी मामला फंसा हुआ है तो उससे संबंधित फैसला आपके पक्ष में होने के योग हैं।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपके परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आज बिजनेस के रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती हैं। कुछ अन्य काम की भी शुरुआत करने की योजना बनाई हाई है तो उस पर भी विचार-विमर्श और अमल करने का उचित समय है।
सिंह राशि- आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। जो लोग स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं, आज उनकी यह इच्छा पूरी होने के योग है। आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।
कन्या राशि-आज आपका दिन बेहतरीन होने वाला है। आज अचानक आय के नए रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज रोज से ज्यादा दौड़-भाग रहेगी व किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे आप परिवार की जिम्मेदारी भी अच्छे से निभा लेंगे। फोन या ईमेल के माध्यम से खास सूचना मिल सकती है। संतान की किसी उपलब्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता बनाए रखें जल्दबाजी करना उचित नहीं है। यदि लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और अधिक जानकारियां लेने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपके बिजनेस में उलझने रहेंगी, लेकिन मेहनत से आप इनको सुलझा लेंगे। किसी भी कार्य में स्वयं के निर्णय को ही प्राथमिकता दें, दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करने की भूल न करें।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आज आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी विशेष क्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होने के आसार हैं। आज दूसरों से भी अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मेहनत का आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज परिवार में भाई-बहनों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। विचार न मिलने की वजह से पड़ोसियों अथवा आसपास के लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। आज की दिनचर्या में आप बीते दिनों की तुलना में आप कुछ जादा व्यस्त रहेंगे। लेकिन आपके प्रयासों से व्यवस्था भी सामान्य हो जाएगी। किसी मित्र की मदद द्वारा मुश्किल राह आसान होने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
मीन राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत आपको मिलेगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य से आपको कुछ सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। अपने कठिन परिश्रम से आज अपने कार्यक्षेत्र में उद्देश्य को पूर्ण कर लेंगे।

 

Previous articleराष्ट्रीय एकता की भावना को आघात
Next articleजमानत मामलों को हर हफ्ते या कम से कम दो हफ्ते में एक बार जरूर लिस्ट करें