आईपीएल 2026: मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने, बनाए ये रिकॉर्ड्स

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतकीय पारी (111) खेली। ये उनके आईपीएल करियर का दूसरा ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 49 गेंदों में पूरा किया। इस संस्करण शतक जडऩे वाले मार्श 10वें खिलाड़ी रहे। संजू सैमसन एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 2 शतक लगाए हैं। ऐसे में आइए मार्श की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
मार्श सलामी बल्लेबाज के रूप में आए और पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने साथी जोड़ीदार अर्शिन कुलकर्णी के साथ मिलकर 56 गेंदों में 95 रन की साझेदारी निभाई। मार्श के बल्ले से पावरप्ले के दौरान 58 रन निकले। वह 56 गेंदों में 9 चौके और 9 ही छक्के की बदौलत 111 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच से पहले मार्श ने इस संस्करण सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी (55) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली थी।
मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया है। इस खिलाड़ी ने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा है। पंत ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ही खिलाफ 54 गेंदों में शतक लगाया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और मार्श हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये खिलाड़ी 56 गेंदों में शतक लगा चुके हैं। क्विंटन डिकॉक ने 59 गेंदों में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए शतक लगाया था।
मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस टूर्नामेंट में 7वां शतक लगाया। राहुल इस टीम के लिए 2 शतक लगा चुके हैं। अभी ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलता है। वहीं, डिकॉक भी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शतक जड़ चुके हैं। डिकॉक अभी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। स्टोइनिस ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शतक लगाया है। अभी वह पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। पंत ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शतकीय पारी खेली थी।
मार्श ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 65 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 29 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,659 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। इस खिलाड़ी ने 34 पारियों में 37 विकेट भी लिए हैं। हालांकि, वह इस संस्करण गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। मार्श इस संस्करण लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबा

Previous articleभारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म
Next articleफुल टंकी में 800 किमी का माइलेज देने वाली प्लेटिना खरीदें या भरोसेमंद स्पेल्डर पल्स ? यहां दूर करें हर कन्फ्यूजन