भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

Join Us

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बने हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सूर्यकुमार 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में खेले थे। एमआई को अब अपने अगले मैच में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिडऩा है और इस मैच में सूर्यकुमार के हिस्सा लेने को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है।
सूर्यकुमार ने 2016 में देविशा के साथ शादी की थी। ये जोड़ी शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट कर चुके थे। सूर्यकुमार जब भी भारतीय टीम में खेलते हुए नजर आते हैं या आईपीएल में एमआई से खेलते हैं, तब अमूमन देविशा भी मैदान पर नजर आती हैं। बता दें कि सूर्यकुमार इस समय परिवार के साथ मौजूद हैं, जबकि एमआई के बाकी खिलाड़ी अगले मैच के लिए रायपुर पहुंच चुके हैं।
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने अब तक 10 पारियों में 19.50 की औसत और 145.52 की स्ट्राइक रेट के साथ 195 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। उनकी टीम ने इस सीजन में निराश किया है। आईपीएल 2026 में एमआई ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है और 7 में हार झेली है।

Previous articleश्रेयस अय्यर हो सकते हैं भारतीय वनडे और टी-20 टीम के कप्तान
Next articleआईपीएल 2026: मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने, बनाए ये रिकॉर्ड्स