भुवनेश्वर कुमार का 200वां आईपीएल मैच, किंग कोहली ने तारीफ में बोली बड़ी बात

Join Us

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो 200 आईपीएल मैच खेलने वाले महान खिलाडिय़ों की लिस्ट में शामिल हो गए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज ने ये उपलब्धि इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में हासिल की.
इस मैच से पहले भुवनेश्वर ने 199 आईपीएल मैचों में 26.40 की औसत और 7.68 की इकॉनमी रेट से 215 विकेट लिए हैं. इसमें दो बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है, और उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 5/19 रहा है.
इस मील के पत्थर से पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने भुवनेश्वर की तारीफ की. एक्स पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा जारी एक वीडियो में, कोहली ने भुवनेश्वर को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बॉलर्स में से एक बताया.
कोहली ने वीडियो में कहा, 200 मैच खेलना, खासकर एक तेज गेंदबाज के तौर पर, एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. मुझे पता है कि यह टी20 क्रिकेट है, लेकिन यह उनकी लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता को दिखाता है. उन्होंने इन सभी सालों में हर तरह के फॉर्मेट में बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला है, जिसमें वह एक बहुत ही सफल बॉलर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा, भुवी के बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह हमेशा से उनकी खेल की समझ और उनकी क्रिकेट की सूझबूझ रही है. वह शायद आईपीएल के इतिहास में टॉप-3 पेसर्स में से एक रहे हैं. अगर आप उनकी इकॉनमी, उनके द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या, और हर मैच में उनके द्वारा फेंकी गई डॉट बॉल्स की संख्या को देखें, तो यह कमाल का है. वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर आप दबाव में हर बार भरोसा कर सकते हैं. इतने सालों तक उस स्तर के कौशल और प्रदर्शन को बनाए रखना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.
200 आईपीएल मैच खेलना एक खास उपलब्धि है. हाल ही में भुवनेश्वर ने अपना दो सौ आईपीएल विकेट भी पूरा किया है, जो कि में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. बता दें कि विराट कोहली एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

Previous articleपीने के पानी समस्या को लेकर नागरिकों में बढ़ रहा आक्रोश
Next articleश्रेयस अय्यर हो सकते हैं भारतीय वनडे और टी-20 टीम के कप्तान