मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नए उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। बहुत पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइज होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
वृष राशि: आज का दिन आपका खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और कोई बढिय़ा डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी टीचर्स से आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार वालों के साथ बातचीत करें,जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा।
मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा,जिसको आप किसी जरूरी काम में लगायेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी।
कर्क राशि: आज आपका दिन मंगलकारी होने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे जिससे कार्यों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे।
सिंह राशि: आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, अधिक प्रॉफिट होगा।
कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरूरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि: आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार वालों का फुल सपोर्ट मिलेगा। जॉब की तलाश खत्म होगी,किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जायेंगे।
धनु राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा।आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
मकर राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा।
कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनन्द आपका पूरा परिवार उठाएगा।
मीन राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफॉर्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे।
आज परिवार वालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लायेंगे।






