स्मार्टफोन बाजार में अपने किफायती और दमदार फोन्स के लिए पहचानी जाने वाली दिग्गज चीनी कंपनी शाओमी ने अपने करोड़ों फैंस को एक बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। टेक जगत की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब अपने एक बेहद लोकप्रिय फोल्डेबल (फ्लिप) फोन लाइनअप को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस साल कंपनी अपने फ्लिप फोन का कोई नया मॉडल लॉन्च नहीं करेगी और भविष्य में भी इसके अगले वेरिएंट्स को हमेशा के लिए ‘गुड बाय’ कहा जा सकता है।
फ्लिप सीरीज पर हमेशा के लिए लगा ग्रहण!
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर मशहूर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस चौंकाने वाली खबर का दावा किया है। एक यूजर द्वारा शाओमी के अगले फ्लिप फोन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डीसीएस ने स्पष्ट किया कि कंपनी अब छोटे फोल्डेबल फोन यानी मिक्स फ्लिप को आगे लॉन्च नहीं करेगी। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि कंपनी अपने बड़े बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन ‘मिक्स फोल्ड’ को बंद करेगी या नहीं, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे बड़े फोल्डेबल फोन लवर्स को थोड़ी राहत जरूर है।
आखिर कंपनी ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
शाओमी की तरफ से अपनी पूरी फ्लिप प्रोडक्ट लाइन को रातों-रात बंद करने के इस बड़े फैसले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन, सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छोटे फोल्डेबल फोन (फ्लिप फोन) को बनाने में आने वाली भारी प्रोडक्शन लागत इसका मुख्य कारण है। अधिक लागत और बाजार में उस स्तर का ‘वैल्यू प्रोपोजिशन’ (मुनाफा और ग्राहकों का रुझान) न मिल पाने के कारण कंपनी को इसमें घाटा नजर आ रहा है, जिसके चलते इस सीरीज को हमेशा के लिए समेटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
शाओमी ही नहीं, ओप्पो ने भी खींचे अपने हाथ
ऐसा नहीं है कि सिर्फ शाओमी ही अपने फ्लिप फोन से तौबा कर रही है। इससे पहले चीनी कंपनी ओप्पो (ह्रश्चश्चश) ने भी अपनी फ्लिप फोन सीरीज को आगे नहीं बढ़ाने का मन बना लिया है। ओप्पो ने साल 2023 में फाइंड एन3 फ्लिप (ह्रश्चश्चश स्नद्बठ्ठस्र हृ3 स्नद्यद्बश्च) लॉन्च किया था, जिसके बाद उसका कोई नया मॉडल बाजार में नहीं उतारा गया है। हालांकि दूसरी तरफ, मोटोरोला लगातार इस सेगमेंट में दांव खेल रही है। हाल ही में मोटोरोला ने रेजर 70 (क्रड्ड5ह्म् 70), रेजर 70+ और रेजर 70 अल्ट्रा को बाजार में उतारा है, जिन्हें आने वाले कुछ सप्ताह में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
अब नए बड़े फोल्डेबल फोन से है शाओमी को उम्मीद
फ्लिप फोन को भले ही शाओमी अलविदा कह रही हो, लेकिन कंपनी अपने बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने की पूरी तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, शाओमी का अगला धांसू फोल्डेबल फोन इसी साल जुलाई या अगस्त के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन बाजार में ‘मिक्स फोल्ड 6’ (रूद्ब& स्नशद्यस्र 6) या फिर ‘शाओमी 17 फोल्ड’ (ङ्गद्बड्डशद्वद्ब 17 स्नशद्यस्र) के नाम से दस्तक दे सकता है, जिसमें परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए अत्याधुनिक ङ्गह्म्द्बठ्ठद्द ह्र3 चिपसेट मिलने की पूरी उम्मीद है।








