डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से जहाजों को निकालने के लिए अपना प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका, नाकाबंदी जारी

Join Us

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के साथ कूटनीति वार्ता में प्रगति को देखते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में शुरू किया अपना प्रोजेक्ट फ्रीडम रोक दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि अंतिम समझौते में कुछ प्रगति को देखते हुए वह प्रोजेक्ट फ्रीडम को कुछ समय के लिए रोक रहे हैं, लेकिन नाकाबंदी जारी रहेगी। उन्होंने लिखा कि इस पहल से यह देखा जाएगा कि क्या समझौता अंतिम रूप ले पाता है या नहीं।
ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा कि प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकने का निर्णय पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर, ईरान के विरुद्ध चलाए गए अभियान में मिली जबरदस्त सैन्य सफलता और ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में प्रगति को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट फ्रीडम इसलिए रोका गया है, ताकि देखा जा सके कि क्या समझौता अंतिम रूप ले पाता है और उसपर हस्ताक्षर हो पाते हैं या नहीं।
ट्रंप ने 4 मई को प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू किया था, ताकि क्षेत्रीय तनाव बढऩे के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे विदेशी वाणिज्यिक और अन्य जहाजों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जा सके। अभियान का उद्देश्य उन देशों के जहाजों की सहायता करना है जो सीधे तौर पर संघर्ष में शामिल नहीं हैं और जलमार्ग गलियारे में फंसे हुए हैं। ट्रंप ने इन जहाजों और उनके चालक दल को तटस्थ-निर्दोष बताया था। इस प्रयास को मानवीय सहायता बताया गया।

Previous article16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Next articleअमेरिका-इजरायल की कार्रवाई ‘अवैध’, चीन ने किया ईरान का समर्थन