पश्चिम बंगाल में 9 मई को रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर होगा भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

Join Us

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज कर दी है। बंगाल में भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। इस दिन रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। बंगाल समेत पूरे देश में टैगोर का विशेष महत्व है और भाजपा ने इस दिन को चुनकर एक नया संदेश दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को बंगाल के प्रमुख नेताओं में शामिल सुवेंदु अधिकारी, सामिक भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब और अमित मालवीय सहित अन्य भाजपा नेता मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। उनकी पार्टी नेतृत्व से भी मुलाकात होगी। इस दौरान बंगाल में सरकार गठन, नेतृत्व संबंधी निर्णय और राज्य के लिए भविष्य की व्यापक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। भबानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने 15,000 से अधिक वोट से हरा दिया।

 

 

Previous articleममता बनर्जी बोलीं- हम चुनाव हारे नहीं, हराया गया; इस्तीफा नहीं दूंगी
Next articleतूफान और बिजली गिरने से बिहार में तबाही 24 घंटों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत